बिहटा गांव मे जलभराव से आधा दर्जन परिवार प्रभावित, दो मवेशियों की मौत
उचेहरा। बिहाटा गांव के दुर्गा मंदिर व चौधरी टोला में जलभराव से आधा दर्जन परिवारों को भारी नुकसान हुआ है। घरों में पानी भरने से अनाज व भूसा खराब हो गया, वहीं कमल सिंह और पुष्पेंद्र सिंह के घरों में पानी भरने से दो मवेशियों की मौत हो गई।
ग्रामीणों के अनुसार पानी निकासी का रास्ता बाधित होने से हालात बिगड़े। सरपंच बिहारी लाल आदिवासी व उपसरपंच हीरामन सिंह ने जेसीबी से पानी निकासी का प्रयास किया, लेकिन विवाद की स्थिति बन गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया।
प्रभावित परिवारों ने एसडीएम सुभाष मिश्रा व थाना प्रभारी सतीश मिश्रा से जांच, पानी निकासी की व्यवस्था और शासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।