सरकार ने दिया मध्यान भोजन का कार्य, ज्यादा कमाई के लालच में बन बैठी शराब तस्कर
सतना। जिले के धारकुंडी थाना अंतर्गत कारीगोही गांव के टंकी टोला मेन रोड की कहानी। छात्रों को मध्याह्न भोजन खिलाने वाली समूह की संचालिका (मां दुर्गे स्व सहायता समूह) ममता साकेत पति राजेश साकेत 45 वर्ष डंके की चोट में बेंच रही अवैध शराब, UP की तरफ से मिलावटी शराब आने की चर्चा।
इसी की छोटी बहन खुटहा टोला स्कूल के सामने घर से बेंच रही शराब, दोनों है समूह की पदाधिकारी। खुटहा टोला में स्कूल और बरा डांडी आंगनबाड़ी में चलता है समूह। राजेश साकेत की दो है पत्नी, दोनों समूह के साथ साथ शराब के अवैध कारोबार में लिप्त। पुलिस और आबकारी की मौन स्वीकृति। झोला में होती है शराब की तस्करी।