हरदा के कुल हरदा में बड़ा हादसा टला, 100 साल पुराने मकान की दीवार अचानक गिरी
हरदा। जिले के कुल हरदा क्षेत्र में दुर्गा मंदिर के पास आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 100 साल पुराने मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि दीवार गिरने के दौरान कोई व्यक्ति उसकी चपेट में नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया।
दीवार गिरने की पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हादसे के दौरान मकान के पास खड़े कुछ वाहन दीवार के मलबे की चपेट में आ गए, जिससे उन्हें नुकसान पहुंचा है।
Huzur, Bhopal | Aug 28, 2026