बहराइच: शहर सहित जनपद में दीपावली पर्व के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात, ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है: एसपी
धनतेरस दीपावली पर्व के दृष्टि गत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि त्यौहार की दृष्टिगत भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है और बाजारों और संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों की मदद से निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि डीएम के साथ उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।