दमोह: खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने दमोह में कन्फेक्शनरी दुकानों का किया औचक निरीक्षण
Damoh, Damoh | Dec 19, 2024 खाद्य सुरक्षा अधिकारी माधवी बुधौलिया ने दमोह शहर में निरीक्षण कार्यवाही करते हुए विभिन्न प्रकार के कंफेक्शनरी, वेफर्स, शुगर बॉयल्ड कन्फेक्शनरी एवं मिल्क चॉकलेट के नमूनें जांच हेतु लिए। कार्यवाही में दमोह शहर में बस स्टैंड दमोह स्थित पंकज ट्रेडर्स एवं हरे माधव ट्रेडर्स का निरीक्षण किया गया।