मनाली में सुगम यातायात और ग्रीन टैक्स बैरियर के विस्तारीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम :- भुवनेश्वर गौड़
Kullu Times
मनाली में सुगम यातायात और ग्रीन टैक्स बैरियर के विस्तारीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है, मनाली विधानसभा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने तथा पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से आज ग्रीन टैक्स बैरियर के विस्तारीकरण को लेकर उपायुक्त कुल्लू , जिला पर्यटन विकास अधिकारी, उपमंडलाधिकारी तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ विधायक मनाली भुवनेश्वर गौड़ ने विस्तृत समीक्षा की।उन्होंने बताया कि पर्यटन सीजन के दौरान बढ़ने वाले वाहनों के दबाव को देखते हुए बैरियर के विस्तार और आधुनिक सुविधाओं की अत्यंत आवश्यकता है। इस दौरान सभी संबंधित अधिकारियों को ग्रीन टैक्स बैरियर के विस्तारीकरण हेतु शीघ्र आवश्यक निर्देश एवं रूपरेखा जारी करने को कहा गया है, ताकि कार्य को जल्द से जल्द धरातल पर उतारा जा सके।
मनाली आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों को बेहतर अनुभव देना और हमारे स्थानीय लोगों की रोजमर्रा की आवाजाही को सुगम बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आपका विधायक और जनसेवक होने के नाते मैं क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और हर समस्या के त्वरित समाधान के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हूं। Bhuvneshwar Gaur #manali
Kullu, Kullu | Nov 12, 2026