अभाविप जिला कुल्लू द्वारा स्व. सुनील उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन, 21 यूनिट रक्त एकत्रित:–अभिनव
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में रक्त की कमी की सूचना मिलते ही अभाविप कार्यकर्ताओं ने आगे आकर किया रक्तदान:- अभिनव
Kullu Times
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विभाग संयोजक अभिनव ने बयान जारी करते हुए कहां की जिला कुल्लू द्वारा आज स्व. सुनील उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में रक्त की कमी की सूचना प्राप्त होते ही अभाविप कार्यकर्ताओं ने तत्परता दिखाते हुए रक्तदान शिविर के आयोजन की पहल की। विद्यार्थियों एवं युवाओं ने इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर के माध्यम से कुल 21 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिसे अस्पताल के ब्लड सेंटर को सौंपा गया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने स्व. सुनील उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
शिविर में रक्तदाताओं के लिए रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था एचडीएफसी बैंक द्वारा प्रायोजित की गई। अभाविप ने इस सहयोग के लिए एचडीएफसी बैंक का आभार व्यक्त किया।
अभाविप विभाग संयोजक अभिनव कश्यप ने कहा कि स्व. सुनील उपाध्याय जी का जीवन राष्ट्र सेवा, संगठन और समाज के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। उनकी पुण्यतिथि पर रक्तदान जैसे सेवा कार्य के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करना हम सभी के लिए गौरव का विषय है। अभाविप केवल छात्र हितों के लिए ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए भी सदैव तत्पर रहती है। भविष्य में भी विद्यार्थी परिषद इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रखेगी।
शिविर को सफल बनाने में अभाविप कार्यकर्ताओं, क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के ब्लड सेंटर की टीम एवं सभी रक्तदाताओं का विशेष योगदान रहा।
Kullu, Kullu | Nov 12, 2026