बैरसिया: भोपाल के ISBT बस स्टैंड के पास कार बनी आग का गोला, वीडियो सामने आया
भोपाल के ISBT बस स्टैंड के पास एक कार अचानक बनी आग का गोला, वीडियो आया सामने। आपको बता दें कि बुधवार दोपहर करीब 3 बजे को भोपाल के ISBT बस स्टैंड के पास एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार आग की लपटों से घिर गई और सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार धू-धूकर जलती हुई नजर आ रही है।