बनगांव में घर में घुसने का प्रयास कर रहे चोरों का छूटा मोबाइल, जांच में जुटी पुलिस
बाजपट्टी. थाना क्षेत्र के बनगांव वार्ड-10 निवासी ओमप्रकाश कुंवर के घर में बुधवार की देर रात करीब 11:45 बजे 5-6 अज्ञात बदमाश घुसने का प्रयास कर रहे थे. इस दौरान खिड़की खटखटाने की आवाज सुनकर गृहस्वामी की नींद खुल गई. परिजनों के जागने पर सभी आरोपी मौके से भाग खड़े हुए. भागने के क्रम में उनका एक वीवो (Vivo) कंपनी का मोबाइल घर के पास केले के पेड़ के नीचे गिर गया, जो सुबह करीब 8 बजे मिला. पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर मोबाइल के आधार पर मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है.
इधर, थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है. उसके विषय में पूछताछ पूरी होने के बाद आगे की जानकारी दी जाएगी.
Bajpatti, Sitamarhi | Oct 16, 2026