गांगड़तलाई: ग्रामीण बोले- नींव में कच्चे पत्थर व रेपा डाल रहे, फिर कैसे टिकेगा उपस्वास्थ्य केंद्र भवन, टांडी नानी का मामला
पंचायत समिति गांगड़तलाई की ग्राम पंचायत टांडी नानी में करीब 60 लाख की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य चल रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग हो रहा है। रेत की जगह रेपा डाला जा रहा है।