सुमेरपुर में बारावफात (ईद-ए-मिलाद-उन-नबी) के अवसर पर भव्य जुलूस निकाला गया। मुख्य बाजार, जवाई बांध रोड और हाउसिंग बोर्ड सहित विभिन्न मार्गों से निकले जुलूस का नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष मेवाड़ा एवं युवा कांग्रेस अध्यक्ष ललित परिहार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।
इस मौके पर कांग्रेस जिला सचिव महेश परिहार, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष कमलेश चौहान, सोशल मीडिया जिला प्रभारी कैलाश गोयल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
📍 सुमेरपुर | पाली
#Sumerpur #Barawafat #EidMiladUnNabi #Brotherhood #SumerpurNews SanchalNews PaliNews Congress