मसूरी में बारिश का कहर! कई मकानों पर मंडराया खतरा
लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते मसूरी-देहरादून मार्ग पर पानी वाले बैंड के पास नाले में तेज बहाव से भू-कटाव शुरू हो गया है। आसपास के कई मकान और दुकानें खतरे की जद में आ गई हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द सुरक्षा एवं ट्रीटमेंट की मांग की है।
वहीं मसूरी-देहरादून मार्ग पर कई जगह मलबा आने से यातायात प्रभावित है। प्रशासन की टीमें जेसीबी से मलबा हटाने में जुटी हैं, लेकिन भूस्खलन का खतरा अभी भी बना हुआ है।
#Mussoorie #MussoorieNews #Uttarakhand #HeavyRain #Landslide RainAlert Dehradun BreakingNews मसूरी उत्तराखंड