हादसे के बाद मदद करें, डरें नहीं — बनें राह-वीर
चमोली जैसे आपदा और सड़क दुर्घटना की दृष्टि से संवेदनशील जिले में हादसे के बाद घायल की समय पर मदद उसकी जिंदगी बचा सकती है।
इसी उद्देश्य से केंद्र सरकार की गुड सेमेरिटन (राह-वीर) योजना संचालित की जा रही है। दुर्घटना के गोल्डन ऑवर यानी शुरुआती एक घंटे के भीतर घायल को अस्पताल पहुंचाकर जान बचाने में मदद करने वाले नेक नागरिक को ₹25,000 तक की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।
✅ मददगार को अनावश्यक पुलिस पूछताछ और कानूनी परेशानी से सुरक्षा
✅ जरूरत पड़ने पर पहचान गोपनीय रखने का विकल्प
✅ एक व्यक्ति को एक वर्ष में अधिकतम 5 बार पुरस्कार
✅ राष्ट्रीय स्तर पर 10 सर्वश्रेष्ठ राह-वीरों को ₹1 लाख, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र
आपकी छोटी-सी मदद किसी की जिंदगी बचा सकती है।
सड़क हादसे में घायल को अकेला न छोड़ें—आगे बढ़ें और राह-वीर बनें। ❤️
#GoodSamaritan #राहवीर #सड़कसुरक्षा #RoadSafety #Chamoli #उत्तराखंड #GoldenHour #मानवता