उत्तराखंड में 5 दिन मौसम रहेगा तल्ख, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में अगले पांच दिनों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। मौसम विभाग ने 30 अगस्त से 3 सितंबर तक कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 30 अगस्त को देहरादून और नैनीताल, 31 अगस्त को देहरादून, बागेश्वर, चमोली और नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।
इसके बाद 1 सितंबर को देहरादून-टिहरी, 2 सितंबर को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर तथा 3 सितंबर को देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी और बागेश्वर में भारी बारिश का अनुमान है।
इस दौरान प्रदेशभर में गरज-चमक और आकाशीय बिजली को लेकर भी चेतावनी है। मौसम को देखते हुए सतर्क रहें और संवेदनशील इलाकों में अनावश्यक यात्रा से बचें।
#UttarakhandWeather #WeatherUpdate #HeavyRain #Dehradun #Nainital #UttarakhandNews #RainAlert #PahadSamachar
Dehradun, Dehradun | Aug 30, 2026