मोठ: ककरवई पुलिस ने अवैध बालू परिवहन पर शिकंजा कसा, बालू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, चालक फरार
Moth, Jhansi | Sep 8, 2026 झांसी के ककरवई थाना पुलिस ने धनौरा तिराहे के पास अवैध बालू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर वाहन के खिलाफ धारा 207 के तहत कार्रवाई की है।