BAGHPAT DESK : बागपत के खेकड़ा में दर्दनाक हादसा...
मुबारिकपुर रोड पर दो मंजिला मकान में भीषण आग लगने से मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि उन्हें बचाने की कोशिश में कारोबारी पति अंकुर जैन गंभीर रूप से झुलस गए।
बताया जा रहा है कि ग्राउंड फ्लोर पर स्थित परचून की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। दुकान में रखे गैस सिलेंडर फटने से आग और धुआं तेजी से पूरे मकान में फैल गया।
ऊपरी मंजिल पर फंसी स्वाति और उनकी सात साल की बेटी अनन्या को अंकुर और कर्मचारी जाहिद ने बाहर निकाला। लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। अंकुर को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया है।
दमकल की पांच गाड़ियों ने करीब 30 से 40 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। डीएम ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं, जांच जारी है।