नवादा: फरक्का जल संधि के नवीनीकरण का जदयू ने किया विरोध, बिहार के हित में संधि पर पुनर्विचार की उठाई मांग, महावीर मार्केट में
Nawada, Nawada | Sep 11, 2026 नवादा। जदयू की ओर से शुक्रवार को जिला मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर ‘फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद’ अभियान की जानकारी दी गई। पार्टी नेताओं ने कहा कि 1996 में हुई भारत-बांग्लादेश फरक्का जल संधि बिहार के हित में नहीं है। संधि के कारण बिहार को बाढ़ और जल संकट दोनों का सामना करना पड़ रहा है।