कोल: गूलर रोड़ पर बुजुर्ग दंपत्ति ने दबंगों पर लगाया मकान पर कब्जा करने के प्रयास व धमकी देने का आरोप, SSP से की शिकायत
Koil, Aligarh | Apr 9, 2024 गूलर रोड इलाके में एक बुजुर्ग दंपत्ति ने दबंगों पर मकान पर कब्जा करने का प्रयास व धमकी देने का आरोप लगाया है। उक्त दबंगों ने वर्ष 2021 में बुजुर्ग दंपत्ति के मकान का सौदा किया था। तय अवधि में दबंगों ने मकान नहीं लिया तो बुजुर्ग दंपति ने एडवांस वापस कर दिया। अब दबंग मकान पर कब्जे का प्रयास कर रहे हैं और धमकियां दे रहे हैं जिसको लेकर SSP शिकायत की है।