कोल: मंडलायुक्त, IG अलीगढ़ रेंज ने DM और SSP के साथ मतदान केंद्रों का किया भ्रमण, लोगों से की निर्भीक होकर मतदान करने की अपील
Koil, Aligarh | Apr 9, 2024 मंगलवार को मंडलायुक्त चैत्रा वी, डीआईजी अलीगढ़ रेंज शलभ माथुर एवं जिलाधिकारी विशाख जी एवं एसएसपी संजीव सुमन के द्वारा आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र,निष्पक्ष, सकुशल, शांतिपूर्ण संपन्न करने के मद्देनजर थाना गांधीपार्क क्षेत्र में वल्नरेबल एरिया एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्रों का पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संयुक्त भ्रमण किया गया।