कोल: थाना सासनी गेट क्षेत्र के अंतर्गत अवैध शराब के साथ युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
Koil, Aligarh | Apr 9, 2024 अवैध शराब के साथ एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उक्त युवक को हिरासत में लिया था और पुलिस के द्वारा उस युवक को थाने ले जाया गया। उक्त युवक पर पुलिस के द्वारा कार्रवाई करते हुए मंगलवार करीब 5:00 बजे जेल भेज दिया है।