कोल: सुरक्षा व अन्य मांगों को लेकर गले मे चप्पलों का माला पहनकर डीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठा निर्दलीय प्रत्याशी
Koil, Aligarh | Apr 9, 2024 कलेक्ट्रेट में DM कार्यालय के बाहर सुरक्षा व अन्य मांगों को लेकर एक निर्दलीय प्रत्याशी गले में चप्पलों की माला पहन कर डीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गया। धरने पर बैठे प्रत्याशी केशव देव का कहना है कि जिला प्रशासन ने मुझे सिंबल तो दे दिया है लेकिन प्रत्याशी को दिए जाने वाली सरकारी सुरक्षा, परिचय पत्र व वाहन पास नही दिया गया जिसको लेकर धरना दिया जा रहा है।