कोरांव: जादीपुर नथऊपुर में भारी बरसात में कच्चा खपरैल मकान गिर गया, बाल-बाल बचे लोग, पीड़ित ने तहसील प्रशासन से मांगी मदद
विकासखंड कोरांव के जादीपुर नथऊपुर गांव में भारी बारिश के कारण एक कच्चा खपरैल मकान ढह गया। रविवार और सोमवार की रात व सुबह तक हुई झमाझम बारिश के बाद सोमवार सुबह यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि हादसे में परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए, हालांकि एक व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, लाल जी आदिवासी पुत्र सुखलाल का परिवार इसी कच्चे खपरैल घर में रहते हैं।