बहादुरपुर: SSP का सख्त रुख: सदर कार्यालय में रजिस्टरों की गहन जांच, लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के निर्देश
जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने बुधवार को अंचल पुलिस निरीक्षक, सदर कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में संधारित विभिन्न महत्वपूर्ण पंजियों और अभिलेखों की बारीकी से जांच की। निरीक्षण के क्रम में दागी पंजी, अपराध पंजी, गुंडा पंजी, प्राप्ती एवं निर्गत पंजी, तख्ती पंजी, जांच किया