उतरौला: रेहरा बाजार थाना में दवन पुरवा निवासी व्यक्ति ने गांव के चार लोगों पर घेराबंदी कर मारपीट का दर्ज कराया केस
थाना प्रभारी रेहरा बाजार ने रविवार दोपहर 12 बजे बताया गया कि हरकेश सिंह निवासी दवनपुरवा ने गांव के चार लोगों पर घेराबंदी कर मारने पीटने व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कराया है। व्यक्ति द्वारा बताया गया कि उसे काफी चोट कनपटी व नाक पर आई है।थाना प्रभारी ने बताया केस दर्ज कर मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।