कनवास: ऊर्जा मंत्री ने अमझार पुलिया का किया निरीक्षण, जल्द होगा समाधान
Kanwas, Kota | Aug 10, 2025 दरा क्षेत्र स्थित जर्जर अमझार पुलिया का रविवार शाम करीब 5 बजे ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कलेक्टर पियूष सामरिया, कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर, प्रोजेक्ट डायरेक्टर संदीप अग्रवाल, उप जिला कलेक्टर चारू वर्मा सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद टनल कार्यालय में बैठक हुई।