कनवास: बीडमंडी में नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 170 से अधिक लोगों ने लिया लाभ
Kanwas, Kota | Jan 21, 2025 बीडमंडी नेशनल हाईवे 52 पर मंगलवार सुबह करीब 11 बजे नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शिविर शाम 5 बजे तक जारी रहा। जिसमे 170 से अधिक लोगो और वाहन चालकों ने लाभ लिया। शिविर का आयोजन भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की और से किया गया। जिसमें 170 से अधिक लोगो और वाहन चालको के नेत्र जांच, रक्तचाप तथा शुगर की जांचें की गई।