कनवास: दाबादेह हाइवे पर यातायात जागरूकता को लेकर पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली, वाहन चालकों को पहनाए हेलमेट
Kanwas, Kota | Jan 20, 2025 यातायात जागरूकता को लेकर दाबादेह हाइवे 52 पर सोमवार शाम करीब 4 बजे पुलिस प्रशासन द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में पुलिस उप अधीक्षक घनश्याम मीणा व पुलिस जाब्ता सहित एनएचएआई के कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस उप अधीक्षक व पुलिस की टीम ने वाहन चालकों को हेलमेट भी पहनाया। साथ ही यातायात के नियमों की पालना करने की अपील की गई।