कनवास: सुभाष सर्किल के पास सड़क पर दौड़ती भैंस कार से टकराई, भैंस को आई चोटें, कार हुई क्षतिग्रस्त
Kanwas, Kota | Jan 19, 2025 कनवास थाना क्षेत्र के सुभाष सर्किल के पास रविवार शाम करीब 5 बजे सड़क पर दौड़ती भेस एक कार से जा टकराई। जिससे कार अनियंत्रित होकर खड़ी पिक से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में भेस को चोटें आई है। जानकारी के अनुसार लालबाई माताजी की गली से एक भैंस दौड़ती हुई देवली-अरनिया स्टेट हाइवे पर चल रही कार से टकरा गई। जिससे कार बेकाबू होकर सामने खड़ी पिकअप से ट्रकरा गई।