कनवास: दरा में आगे चल रहे ट्रक को पीछे चल रहे ट्रक ने मारी टक्कर, केबिन में फंसे चालक को किया गया कोटा रेफर
Kanwas, Kota | Jan 16, 2025 कनवास थाना क्षेत्र के दरा में गुरुवार शाम करीब 5 बजे एक ट्रक ने आगे चल रहे दूसरे ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा आगे चल रहे ट्रक के सामने अचानक मवेशी आने से चालक द्वारा ब्रेक लगाने से हुआ। जिससे पीछे से आ रहा ट्रेलर चालक अपना संतुलन खो बैठा और ट्रक के पीछे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की ट्रेलर का चालक शंभू लाल कैबिन में ही फंस गया।