कनवास: बुधखान में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में शिव-पार्वती की झांकी सजाई गई, शिव विवाह का प्रसंग सुनाया गया
Kanwas, Kota | Jan 18, 2025 बुधखान में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह के तीसरे दिन शनिवार दोपहर करीब 3 बजे भागवत कथा वाचक पंडित देवी चरण शर्मा ने शिव विवाह का प्रसंग सुनाया। जिसे सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गए। इस दौरान भगवान शिव पार्वती की सुंदर झांकी सजाई गई। जिसके श्रदालुओ ने दर्शन किए। इस दौरान कथा पंडाल बम भोले के जयकारों से गूंज उठा।