कनवास: कनवास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में लगा शिविर, 235 मरीजों का पंजीकरण कर स्वास्थ्य जांच की गई
Kanwas, Kota | Jan 17, 2025 कनवास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर मैं मुख्यमंत्री आरोग्य शिविर का आयोजन शुक्रवार सुबह 10 बजे किया गया। जो देर शाम तक चला। शिविर में 235 मरीजों का पंजीकरण कर स्वास्थ्य की जांच की गई। जिसमे 140 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई, वही 5 महिलाओं के टीकाकरण व 12 लोगो की आभा आईडी बनाई गई।