कुंडा: नवाबगंज के आलापुर में फायरिंग करने वाले दो व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार
आलापुर स्थित त्रिपाठी टी स्टाल पर जानलेवा हमला और फायरिंग करने वाले दो शातिर अभियुक्तों, कामरान और अभिषेक यादव को नवाबगंज पुलिस ने गुरुवार शाम 4 बजे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा, कारतूस और चार देशी बम बरामद किए हैं। अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।