आज़मगढ़: देवखरी में बाइक सवार दो चोर उठा ले गए 2 कुंतल वजन का हाइबर डंपर का जैक, सीसीटीवी फुटेज वायरल, मुकदमा दर्ज
आजमगढ़ में सर्द रातों में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद है कि 2 कुंतल वजन का हाइबर डंपर का जैक मोटरसाइकिल पर लादकर फरार हो गए। घटना 1 फरवरी के भोर में 4 बजे की है। सीसीटीवी फुटेज में साफ-साफ देखा जा सकता है कि हाईबर डंपर का जैक चुरा कर दो चोर मोटरसाइकिल पर ले जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने पर दुर्गा प्रसाद सिंह निवासी देवखरी ने कंधरापुर थाना पर तहरीर दी।