पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया कमिश्नरी ऑफिस स्थित खंडहर ब्रजेशनगर से एक युवक गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद, पूछताछ जारी
Purnea East, Purnia | Sep 9, 2026
पूर्णिया कमिश्नरी ऑफिस स्थित खंडहर ब्रजेशनगर में कुछ व्यक्ति संदिग्ध क्रियाकलाप करने की सुचना पर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01 द्वारा गठित छापामारी दल ने घेराबंदी कर एक युवक को गिरफ्तार किया साथ में एक बाइक और चार मोबाइल फोन भी बरामद हुआ. जबकि अन्य व्यक्ति मौके से फरार हो गए वही गिरफ्तार आरोपी से पुलिस की पूछता जारी है