कोंडागांव: पतोड़ा गांव के पास कार बाइक की टक्कर में दो युवक की गई थी जान, 24 घंटे बाद भी दूसरे युवक की नहीं हो पाई शिनाख्त
कोंडागांव जिले के फ़रसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत पतोड़ागांव के पास शनिवार की शाम तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई थी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के शिकार एक मृत युवक की पहचान महेश मरकाम के रूप में कर ली गई है। वहीं दूसरे मृत युवक की 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पहचान की पुष्टि नहीं हो पाई है।