कोंडागांव: खेल-खेल में छात्र ने निगला लोहे का कील, बालक छात्रावास कांगा में छात्र के साथ हुआ घटना, जिला अस्पताल में भर्ती
कोंडागांव जिले के ग्राम पंचायत खण्डाम निवासी शिवलाल सोरी के पुत्र योगेश सोरी को लोहे के कील निगलने के चलते गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार को मिली जानकारी अनुसार बालक योगेश सोरी बालक छात्रावास कांगा में कक्षा सातवीं का छात्र है। वहीं अपने छात्रावास में था उसी दौरान खेल खेल में मुंह में रखे लोहे के कील को धोखे से निगल लिया है।