कोंडागांव: भारी बारिश से कोंडागांव जिले के नदी नालों का बढ़ा जलस्तर, एसडीएम ने किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण
कोंडागांव जिले के केशकाल,बड़ेराजपुर,धनोरा व विकासखंड के अन्य ग्राम पंचायत में पिछले 48 घंटे से हो रही लगातार बारिश के चलते ग्रामीण क्षेत्रों के कई नदी नाले उफान पर है। वही नालों का जलस्तर बढ़ने के कारण उक्त मार्गों से आवागमन भी ठप्प हो गया है। रविवार को एसडीएम अंकित चौहान ने बड़े राजपुर,केशकाल विकासखंड के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया।