कोंडागांव: बालोद से ओड़िसा पैदल लेकर जा रहे थे गौवंश,3आरोपियों को भेजा गया जेल,प्रेसवार्ता कर SDOP केशकाल भूपत धनेश्री ने दी जनाकारी
पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार निर्देश पर जिले के सभी थाना पुलिस अपराधों पर अंकुश लगाने बेहतर कार्य कर रही है। वही बाँसकोट पुलिस ने अवैध गौवंश की तस्करी पर बड़ी सफलता हासिल की है। बीती रात मुखबिर सूचना पर बाँसकोट चौकी पुलिस ने ग्राम मारंगपुरी के पास 3 आरोपियों को पकड़ा, जो 93 नग गाय,बैल,बछड़ा को पैदल लेकर जा रहे थे जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।