कोंडागांव: जिले के कुल्हाड़गांव में कुएं में डूब कर मृत युवक के पिता को कोंडागांव कलेक्टर ने दी 4लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि
कलेक्टर द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ित के एक प्रकरण में वारिस को चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि दी गई है। 21 जुलाई को मिली जानकारी अनुसार कलेक्टर द्वारा फरसगांव तहसील के ग्राम कुल्हाड़गांव निवासी ईशनंदन मरकाम की कुएं के पानी में डबकर हुई मृत्यु के कारण पिता दिनेश्वर मरकाम को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता दी गई है।