उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में आयोजित नागपंचमी महोत्सव पर दंगल में भाग लिया। कार्यक्रम में सीएम योगी ने प्रदेश के विभिन्न प्रतियोगिताओं में मेडल जीतने वाले 500 युवाओं को सरकार में नौकरी देने की घोषणा की। सीएम योगी ने दोपहर 3 बजे इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि देश के लिए मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को हम सरकार में सीधे नौकरी दे रहे हैं। अब तक 500 खिलाड़ियों को नौकरी दी जा चुकी है। अगले एक से दो माह में 500 अन्य मेडल विनर खिलाड़ियों को सरकार नौकरी देने जा रही है। उन्होंने विपक्ष पर हमलावर रुख अपनाते हुए कहा कि आज जो लोग युवा-युवा चिल्ला रहे हैं, उनके एजेंडे में कभी युवा था ही नहीं। वे केवल आपका इस्तेमाल करना चाहते हैं।
#YogiAdityanath #YogiAdityanathNews #UttarPradesh #UPNews #GorakhnathTemple NagPanchami NagPanchamiMahotsav
Korba, Korba | Aug 17, 2026