कोंडागांव: सोनाबाल में मवेशी से टकराने के चलते कोंडागांव निवासी स्कूटी सवार मामा भांजी घायल, भांजी की हालत गंभीर
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोनाबाल में 25 अगस्त की शाम एक स्कूटी की मवेशी से टक्कर हो गई। इस हादसे में कोंडागांव के संधोनार निवासी मामा भांजी घायल हो गए। बताया जा रहा है घायल युवती दिनेश्वरी कोर्राम उम्र 18 वर्ष अपने मामा के साथ चित्रकूट गई हुई थी। वहीं वापस आते वक्त सोनाबाल में उनकी स्कूटी मवेशी से टकरा गई। फिलहाल जिला अस्पतालमें उपचार जारी है।