कोंडागांव: पूर्व सैनिकों ने बढ़ाई जिले में स्वच्छता की अलख, नगर पालिका के साथ संयुक्त रूप स्वच्छता अभियान में शामिल हुए 200 युवा
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव और नगर पालिका परिषद कोंडागांव ने मिलकर आज 25 अगस्त को नगर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान में पूर्व सैनिको द्वारा निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण ले रहे 200 प्रशिक्षणार्थी और नगर पालिका कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कॉलोनी में झाड़ू लगाकर और कचरा उठाकर सभी ने स्वच्छता का संदेश दिया।