कोंडागांव: कोंडागांव जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय गोलावंड मे 12वीं कक्षा के छात्र ने छात्रावास में फांसी लगाकर की आत्महत्या
कोंडागांव जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय गोलावंड के 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने आज छात्रावास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। छात्र का नाम मोहनलाल बघेल पिता निरगु राम बघेल उम्र 17 वर्ष निवासी ग्राम गोलावंड बताया जा रहा है। छात्र पिछले तीन वर्षों से छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहा था। इस वर्ष वह 12वीं की कक्षा में अध्यनरत था।