कोंडागांव: जिले में नाबालिग से दुष्कर्म, अनंतपुर पुलिस ने आरोपी को शिकायत के 12 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के अनंतपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकायत के बाद आरोपी प्रितिक लाल पोयाम को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। 25 अगस्त को पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, पीड़िता 28 फरवरी को स्कूल से घर लौट रही थी, तभी आरोपी ने उसे अपने हवस का शिकार बना लिया था।