कोंडागांव: कोंडागांव में कांग्रेस का जेल भरो आंदोलन, पुलिस के साथ झूमा झटकी के बाद 12 युवा कांग्रेसी हुए गिरफ्तार
कोंडागांव में युवा कांग्रेसियों ने विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ आज जेल भरो आंदोलन किया है। प्रदेश भर में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में युवा कांग्रेसियों ने सभी जिला मुख्यालय में इसी तरह के प्रदर्शन कर रहे हैं।कोंडागांव युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष कपिल कांत नाग के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओ ने जेल भरो आंदोलन में भाग लिया।