कोंडागांव: हीरापुर-एरला मार्ग ग्राम सिवनी में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 1 की मौत 18 घायल, घायलों में ज्यादातर महिलाएं शामिल
कोंडागांव जिले में एक भीषण सड़क हादसा होने की जानकारी आ रही है। वही इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है वही 18 लोग घायल बताए जा रहे है। जिनमें से चार की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है घायलों में ज्यादातर महिलाएं शामिल है। मिली जानकारी अनुसार बीती रात हीरापुर एरला मार्ग पर ग्राम सिवनी में यात्रियों से भरी पिकअप वाहन ने साइकिल सवार को कुचल दिया।