ब्यावर: नून्द्री में स्वीप टीम द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Beawar, Ajmer | Sep 8, 2026 ब्यावर नगरीय आम चुनाव 2026 के तहत राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला स्तरीय स्वीप टीम ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नून्द्री में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।जिला स्वीप प्रभारी सुनीता चौधरी ने शत-प्रतिशत मतदान का लक्ष्य बताते हुए जागरूकता पर जोर दिया। प्रधानाचार्य सीताराम प्रजापति ने सभी को निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ दिलाई।