धनौरा: गजरौला के मोहल्ला लक्ष्मी नगर में युवक ने वार्ड सभासद के साथ की गाली-गलौज, दी जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज
आपको बता दे की गजरौला शहर के मोहल्ला लक्ष्मी नगर के वार्ड सभासद सौरव वर्मा है। बुधवार को झमाझम बारिश होने के कारण मोहल्ला लक्ष्मी नगर में स्थित कमल वर्मा के प्लाट में पानी भर गया था। कमल वर्मा का पुत्र सुमित वर्मा वहां पहुंच गया था और वह पड़ोसियों के पानी को रोकने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने वार्ड सभासद सौरभ वर्मा को मौके पर बुला लिया।