धनौरा: अमावस्या पर बृजघाट और तिगरी गंगा धाम में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
अमावस्या पर बृजघाट और तिगरी गंगा धाम में हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान किया और पूजन कर मन्नत मांगी। श्रद्धालुओं ने पुरोहितों को दान-पुण्य भी किया और गरीबों को भोजन कराया।