धनौरा: मंडी धनौरा क्षेत्र में सावन माह की शिवरात्रि पर जल अभिषेक के लिए भक्तों का उमड़ा सैलाब
बुधवार को सावन माह की महाशिवरात्रि पर शिवालियों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही शिवालयों के बाहर शिव भक्तों की कतार लगी रही। शिवालयों में सुबह से ही बम बम भोले के जयघोष सुनाई दे रहा थे। शिव मंदिर में जल चढ़ाने के लिए काफी दूर तक लोगों की कतारें लगी रही।